Friday, July 26

Tag: प्रज्ञा ठाकुर के बोल अमर्यादित : रिजवी*

प्रज्ञा ठाकुर के बोल अमर्यादित : रिजवी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रज्ञा ठाकुर के बोल अमर्यादित : रिजवी

रायपुर। दिनांक 28/12/2022। मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने भोपाल की सांसद एवं मालेगांव बम ब्लास्ट की आरोपी तथाकथित साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा की गई बयानबाजी जिसमें हिन्दुओं को अपने घरों में तेज धारदार चाकू तैयार रखने के कथन को गैरवाजिब बताते हुए इस अमर्यादित बयान को भड़काऊ एवं वर्ग विशेष को उत्तेजित करने वाला बताया है।             रिजवी ने कहा है कि जहां तक आत्मसुरक्षा का अधिकार की बात है तो देश का संविधान एवं विधान दोनों में इस अधिकार के बारे में समान सोच एवं पैमाना होना चाहिए। वर्ग विशेष के बारे में प्रज्ञा ठाकुर का कथन एवं मानसिकता सही नहीं है। प्रज्ञा ठाकुर को देश के सभी वर्गों एवं जाति के लोगों को यह समझाईश देना चाहिए था।             रिजवी ने कहा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा...