Saturday, September 7

Tag: ईवीएम और वीवीपैट पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं : उपमुख्यमंत्री  अरुण साव

सर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस के मंसूबे पर फेरा पानी, ईवीएम और वीवीपैट पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं : उपमुख्यमंत्री  अरुण साव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

सर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस के मंसूबे पर फेरा पानी, ईवीएम और वीवीपैट पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं : उपमुख्यमंत्री  अरुण साव

*'कांग्रेस और विपक्षी दलों ने अनावश्यक रूप से प्रोपेगेंडा खड़ा करने का किया था प्रयास'* *'बस्तर, कांकेर, राजनंदगांव और महासमुंद समेत 11 सीटों पर होगी भाजपा की जीत'* रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शुक्रवार शाम को रायपुर भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। श्री अरुण साव ने कहा कि, आज का दिन कई मायने में ऐतिहासिक रहा है, एक बार फिर सर्वोच्च न्यायालय ने ईवीएम पर महत्वपूर्ण फैसला दिया है। अब तक 40 बार ऐसे फैसले हो चुके हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि ईवीएम में किसी प्रकार की टेंपरिंग और गड़बड़ी का प्रमाण नहीं मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट के बारे में भी अपना अभिमत दिया है। कांग्रेस और विपक्षी दल अनावश्यक रूप से प्रोपेगेंडा खड़ा करने का प्रयास किया था। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला विपक्ष को करारा तमाचा है। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस हार के...