Friday, October 18

Tag: उतना ही मिलेगा-कलेक्टर नम्रता गांधी

धमतरी  : जितना पानी बचेगा, उतना ही मिलेगा-कलेक्टर नम्रता गांधी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, धमतरी

धमतरी  : जितना पानी बचेगा, उतना ही मिलेगा-कलेक्टर नम्रता गांधी

भूजल स्तर एवं भूजल संबंधी विषयों पर आयोजित अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न धमतरी 15 मई 2024/ जिले में लगातार गिरते हुए भू जल स्तर एवं भू जल से सम्बंधित विषयों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, केन्द्रीय जल बोर्ड द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में स्थानीय स्तर पर भूजल प्रबंधन के सम्बंध में विभागीय अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पानी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जितना पानी हम बचाएंगे, उतना ही पानी हमें भविष्य में मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनें, इसके लिए वे अधिक पानी वाली फसलों की बजाय कम पानी वाली फसलों को अधिक से अधिक लें। इनमें दलहन, तिलहन इत्यादि की फसलें शामिल हैं। कलेक्टर सुश...