Sunday, September 8

Tag: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गृह नगर कवर्धा पहुंचे

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले में दिलाई ‘उल्लास शपथ’
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले में दिलाई ‘उल्लास शपथ’

*साक्षरता सप्ताह के तीसरे दिन का आयोजन में कलेक्टर और एसपी ने दिलाई उल्लास शपथ* रायपुर, 03 सितम्बर 2024/राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा अनुशंसित साक्षरता कार्यक्रम साक्षरता सप्ताह एवं ‘उल्लास’ नवभारत अंतर्गत देशव्यापी अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह के तृतीय दिवस 3 सितंबर को उल्लास पर केन्द्रित पंचायती राज संस्थाएं एवं नगरीय निकाय स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज कबीरधाम जिले में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ‘उल्लास शपथ’ दिलाई। इस अवसर पर राज्य के कई अन्य जिलों में भी उल्लास शपथ दिलाई गई, जिसमें रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, बलौदाबाजार कलेक्टर श्री दीपक सोनी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एसपी श्रीमती भावना गुप्ता, और सरगुजा के एडिशनल एसपी श्री अमोलक सिंह ढिल्लो शामिल थे। &...
माओवादियों के IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नही मनाएंगे अपना जन्मदिन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

माओवादियों के IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नही मनाएंगे अपना जन्मदिन

कल 19 जुलाई को उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा अपना जन्मदिन नही मनाएंगे रायपुर, 18 जुलाई, 2024- बस्तर के बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में एक दुखद घटना में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान भारत साहू व सतेर सिंह शहीद हो गए और 4 जवान घायल हो गए। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस दर्दनाक घटना से आहत होकर अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि आज जब उनके भाई शहीद हुए है तब उनका मन आहत व व्यथित है वे उनका जन्मदिन न मनाए और इस कठिन समय में शहीद जवानों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें।कल 19 जुलाई को उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा अपना जन्मदिन नही मनाएंगे। श्री विजय शर्मा ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और समाज और सरकार...
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर जिले के कोनी आईटीआई का किया निरीक्षण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर जिले के कोनी आईटीआई का किया निरीक्षण

*संस्थान के विकास के लिए एक्शन प्लान बनाने दिए निर्देश* *हैरिटेज बिल्डिंग के रूप में संरक्षित करने का होगा प्रयास* रायपुर, 25 जून 2024-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज बिलासपुर जिले के कोनी स्थित आदर्श आईटीआई का निरीक्षण किया। वर्तमान में लगभग 1200 विद्यार्थी इसमें विभिन्न प्रकार के 33 ट्रेडों में पढ़ाई कर रहे हैं। श्री शर्मा ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर पढ़ाई कर रहे बच्चों से बातचीत की। उन्होंने इस संस्थान के विकास को लेकर अधिकारियों की बैठक भी ली। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सलाह लेकर इस प्राचीन संस्थान की गरिमा को पुनःस्थापित करने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान एवं कलेक्टर अवनीश शरण सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरा...
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा के पी जी कॉलेज मैदान में जन समस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा के पी जी कॉलेज मैदान में जन समस्या निवारण शिविर में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा के पी जी कॉलेज मैदान में जन समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इस शिविर का आयोजन आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से किया गया है। शिविर में उप मुख्यमंत्री ने नागरिकों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं, और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य जनता की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है, जिससे नागरिकों को राहत मिले और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़े। उप मुख्यमंत्री ने सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया। जन समस्या निवारण शिविर में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी क...
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कल करेगें जनसमस्या निवारण शिविर का शुभारंभ
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कल करेगें जनसमस्या निवारण शिविर का शुभारंभ

*जनसमस्या निवारण शिविर कल से* *शिविर में बनेगें अस्थायी लायसेंस, पीएम विश्वकर्मा व मुद्रा लोन योजनाओं का मिलगा लाभ* कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा दिनांक 23 जून से लेकर 08 जुलाई 2024 तक नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविर का शुभांरंभ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया जावेगा। शिविर में ही वार्ड के हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया जावेगा। जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री छ.ग.शासन एवं विधायक के निर्देशनुसार निकाय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रं. 01 से 27 तक की नगरवासियों के समस्याओं का निराकरण हेतु हितग्राही मूलक विभागों द्वारा स्टाल लगाकर संबंधित समस्याओं का आवेदन प्राप्त कर निराकरण किये जाने हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का ...
ओलावृष्टि से खराब हुई थी फसल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से किसानो को मिलने लगा बीमा क्लेम की राशी ( क्षतिपूर्ति)
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

ओलावृष्टि से खराब हुई थी फसल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से किसानो को मिलने लगा बीमा क्लेम की राशी ( क्षतिपूर्ति)

*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से किसानो को मिलने लगी राहत ,बे मौसम बरसात से खराब हुआ था रवि फसल* *बीमा कराने से रह गए किसानो को , को आर बी सी 6-4 के तहत जल्द मिलेगा मुआवजा -* कवर्धा –बीते कुछ महीनो में बे मौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के किसान बेहद परेशान थे . कवर्धा जिले के किसान भी इस बे मौसम बरसात की मार झेल रहे थे . जनवरी फरवरी एवं मार्च माह में हुए ओलावृष्टि ने रवि फसल चना ,गेहूं के साथ साथ सब्जिओं को भी नुकसान पहुचाया था .किसानो के परेशानी को देखते हुए सरकार ने मुआवजा देने की बात कही थी . किसान के मितान कहे जाने वाले स्थानीय विधायक छत्तीसगढ़ सरकार में संवेदनशील उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानो को इस परेशानी से जल्दी निजात दिलाने के लिए जिले के अधिकारियो को निर्देशित किया था . जिन किसानो ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराया है उनका बीमा क्लेम रा...
उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोराताल पहुंचकर सड़क हादसे में मृत पुलिस जवान को दी श्रद्धांजलि
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोराताल पहुंचकर सड़क हादसे में मृत पुलिस जवान को दी श्रद्धांजलि

रायपुर/ कवर्धा, 21 मई 2024/ उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा क्षेत्र के ग्राम जोराताल पहुंचकर दिवंगत पुलिस जवान नेतराम सिंह धुर्वे को श्रद्धांजलि अर्पित की। पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम सिंह धुर्वे की बीती रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जब वे ड्यूटी कर कवर्धा लौट रहे थे। उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री धुर्वे के परिवार जनों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि सोमवार रात कवर्धा के पास सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों के साथ एक ही स्थान पर एक के बाद एक तीन एक्सीडेंट हुए। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे ड्यूटी कर वापस कवर्धा लौट रहे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनके एक्सीडेंट की सूचना पर सिटी कोतवाली से पुलिस टीम मदद के लिए पहुंची, लेकिन तेज बारिश के कारण उन्हें कुछ द...
उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किर्गिस्तान में रह रहे छत्तीसगढ़ के छात्रों से बात की
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किर्गिस्तान में रह रहे छत्तीसगढ़ के छात्रों से बात की

Lरायपुर, 18 मई 2024/ उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में हिंसा के समाचारों के बीच वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बात की। एक छात्र ने खुद को रायपुर का होना बताया। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छात्रों से उनकी कुशलता जानी और किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल संपर्क करने की बात कहते हुए अपना मोबाइल नंबर सेव करने के लिए कहा। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छात्रों से उनके परिवारजनों का भी फोन नंबर मांगा और अपना नम्बर उन्हें भी देने के लिए कहा, ताकि उनसे भी संपर्क बनाए रखते हुए आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा सके।...
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत की सदस्यता से दिया त्यागपत्र
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत की सदस्यता से दिया त्यागपत्र

*जिला पंचायत का अनुभव अब विधानसभा में काम आ रहा : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* कबीरधाम, 14 मई 2024/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत कबीरधाम की सदस्यता से त्याग-पत्र दे दिया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विगत विधानसभा चुनाव में कवर्धा विधानसभा से निर्वाचित होने के उपरांत आज अध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम को अपना त्यागपत्र सौंपा। प्रारूप "क"(नियम 3 का उप नियम (1) तथा नियम 6) के अंतर्गत प्रेषित सूचना में कहा है कि मैं, एतद द्वारा जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 09, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत के सदस्य के पद से त्यागपत्र देता हूं। ज्ञात हो कि श्री विजय शर्मा पिछले पंचायत चुनाव में कबीरधाम जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 09 से निर्वाचित हुए थे। विगत विधानसभा चुनाव में कवर्धा विधानसभा से निर्वाचित होने के बाद अब वे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं तथा गृह एवं जेल, तकनीकी ...
राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य मे रामनामी समाज ने किया धन्यवाद सभा का आयोजन,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य मे रामनामी समाज ने किया धन्यवाद सभा का आयोजन,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

अयोध्या मे प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण से उत्साहित रामनामी समाज के लोगो ने आज जांजगीर मे सम्मेलन आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी व नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया रामनामी सम्मेलन को संबोधित करते हुए छग सरकार के उप-मुख्यमंत्री *विजय शर्मा* ने कहा कि हमारे रामनामी पंथ के लोग प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त है इनकी भक्ति को मै तन मन से प्रणाम करता हु इनके तन मन और प्राण मे प्रभु श्रीराम का वास है पुरे रामनामी समाज ने अपने शरीर के रोम रोम मे राम का नाम लिखकर अपना सम्पूर्ण जीवन प्रभु राम को समर्पित कर दिया मै अखिल भारतीय रामनामी छग रामनामी जिला व पूरे क्षेत्र के रामनामी पंथ के लोगो का मन के अन्तः करण से आभार व्यक्त करता हु जिन्होंने इतना बड़ा सम्मेलन कर भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमन्त्री जी का धन्यवाद कार्यक्रम रखा 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे रामनामी पं...