Sunday, September 8

Tag: कोरिया

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात को 4.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात करीब 12.56 बजे कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के करीब भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 16 किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारियों ने बताया कि इस श्रेणी के भूकंप से आंशिक क्षति का अंदेशा रहता है जो कच्चे बनावट को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, क्षेत्र से अब तक किसी क्षति की जानकारी नहीं है। वहीं, कोरिया जिले के जिलाधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस होने की सूचना मिली है। अब तक क्षेत्र में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली...