Saturday, September 7

Tag: त्रिलोकी मां कालीबाड़ी में जगद्धात्री पूजा का भव्य आयोजन 21 को

त्रिलोकी मां कालीबाड़ी में  शीतल पेय वितरण  और बंगला नववर्ष समारोह सम्पन्न
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

त्रिलोकी मां कालीबाड़ी में  शीतल पेय वितरण  और बंगला नववर्ष समारोह सम्पन्न

रायपुर। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर में बंगला नववर्ष के अवसर पर रविवार को प्रातः 6.30 बजे से मां काली की विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही शीतल पेय वितरण किया गया।  प्रातः छह बजे से मां काली को माखन,  किश्मिश, मिश्री तथा दोपहर 12 बजे खीर-पूड़ी का भोग लगाया गया। इसके पश्चात स्व. गीता देवी बर्धन की स्मृति में शीतल पेय (आम पना) का वितरण किया गया। संध्या को भी माँ काली की विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर के सचिव श्री विवेक बर्धन ने दी।...
त्रिलोकी मां कालीबाड़ी में जगद्धात्री पूजा का भव्य आयोजन 21 को
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

त्रिलोकी मां कालीबाड़ी में जगद्धात्री पूजा का भव्य आयोजन 21 को

रायपुर। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर द्वारा 21 नवंबर को जगद्धात्री पूजा का भव्य आयोजन मंदिर परिसर में किया जा रहा है। कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन आंवला नवमी के  साथ  ही जगद्धात्री पूजा का महा पर्व शुरू होता हैं। हिन्दू धर्म में जगद्धात्री पूजा का नवरात्रि पूजा की तरह विशेष स्थान है। ये पूजा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में खासकर की जाती है। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर के सचिव श्री विवेक बर्धन ने बताया कि 21 नवंबर मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से पूजा प्रारंभ होगी। सुबह 10 बजे पुष्पांजलि के बाद 10.30 बजे भोग आरती का आयोजन किया गया है। सुबह 11 बजे अष्टमी पूजा, 12.30 बजे पुष्पांजलि और 1 बजे भोग आरती होगी। महानवमी पूजा दोपहर 1 बजे, 2.30 बजे पुष्पांजलि, अपरान्ह 3 बजे भोग आरती के पश्चात 3.30 बजे से हवन और फिर भोग वितरण का कार्यक्रम आयोज...