Saturday, September 7

Tag: नागरिकों तक सफलतापूर्वक सेवाएं पहुंचाना ही सुशासन: कलेक्टर चंदन कुमार

नागरिकों तक सफलतापूर्वक सेवाएं पहुंचाना ही सुशासन: कलेक्टर चंदन कुमार
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

नागरिकों तक सफलतापूर्वक सेवाएं पहुंचाना ही सुशासन: कलेक्टर चंदन कुमार

सुशासन सप्ताह पर किया गया कार्यशाला का आयोजन जगदलपुर, 23 दिसंबर 2022/ सुशासन सप्ताह पर कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कहा कि नागरिकों तक सफलतापूर्वक सेवाएं पहुंचाना ही सुशासन है। इसलिए सुशासन सप्ताह का थीम प्रशासन गांव की ओर रखा गया है। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों तक सेवाओं को पहुंचाने के लिए तंत्र का विकास किया गया है, जो प्रशासन है। नागरिकों की यह सेवाएं पहुंचाने के लिए हमें पारदर्शिता, संवेदनशीलता, तत्परता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करना आवश्यक है, वहीं त्वरित प्रतिक्रिया भी अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम डिजीटल युग में कार्य कर रहे हैं। डिजीटलीकरण ने कार्य की गति को बढ़ाने के साथ ही ...