Saturday, September 7

Tag: प्रथम भारत-मिस्र संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास साइक्लोन-I राजस्थान में जारी

प्रथम भारत-मिस्र संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास साइक्लोन-I राजस्थान में जारी
खास खबर, देश-विदेश

प्रथम भारत-मिस्र संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास साइक्लोन-I राजस्थान में जारी

नई दिल्ली (IMNB ). भारत और मिस्र की सेनाओं के बीच “अभ्यास साइक्लोन-I” 14 जनवरी, 2023 से राजस्थान के जैसलमेर में चल रहा है। यह सैन्याभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच अब तक का पहला संयुक्त अभ्यास है। इसका लक्ष्य है दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना। इसके तहत रेगिस्तानी इलाके में विशेष बलों के आपसी तालमेल, संचालन और पेशेवराना कौशल को एक-दूसरे से साझा करना। सैन्याभ्यास में आतंकवाद विरोधी, टोह लगाना, धावा बोलना और अन्य विशेष अभियानों को भी शामिल किया गया है। “साइक्लोन-I” अभ्यास अपनी तरह का पहला सैन्याभ्यास है, जिसमें दोनों देशों के विशेष बल संयुक्त रूप से एक मंच पर एकत्र हुये हैं। यह सैन्याभ्यास 14 दिन चलेगा और इसे राजस्थान के रेगिस्तानों में संचालित किया जा रहा है। दोनों देशों के उन्नत विशेष बल स्नाइपिंग, कॉम्बेट-फ्री फॉल, टोह लगाने, निगरानी करने, लक्ष्य निर्धारित करने जैसे ...