Saturday, September 7

Tag: प्रदेश में 18 लाख किसानों से 73.48 लाख टन  धान की खरीदी

प्रदेश में 18 लाख किसानों से 73.48 लाख टन  धान की खरीदी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रदेश में 18 लाख किसानों से 73.48 लाख टन  धान की खरीदी

किसानों को 15,205 करोड़ रूपए का भुगतान   कस्टम मिलिंग के लिए 47.19 लाख टन धान का उठाव रायपुर, 28 दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 73.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में राज्य के 17.95 लाख किसानों को लगभग 15,205 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है।  मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 58.20 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 47.19 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि आज 27 दिसम्बर क...