Thursday, October 17

Tag: बृजमोहन ने माना महादेव एप बंद करना जरूरी नही

बृजमोहन ने माना महादेव एप बंद करना जरूरी नही
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

बृजमोहन ने माना महादेव एप बंद करना जरूरी नही

भाजपा महादेव एप के बीच सांठगांठ उजागर रायपुर/ 18 मार्च 2024। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का यह कहना कि महादेव एप बंद करना जरूरी नही, भाजपा और महादेव एप के सांठगांठ को उजगार करता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान से यह साफ हो गया भूपेश बघेल के खिलाफ ईओडब्लू में एफआईआर इसलिये दर्ज की गयी थी कि उन्होंने महादेव सट्टा एप के खिलाफ पूरे प्रदेश में कार्यवाही कराया था, महादेव सट्टा एप को बंद करने के लिये उन्होंने केन्द्र सरकार को पत्र लिखा था, इससे भाजपा को पीड़ा हो रही थी। आज बृजमोहन अ्रग्रवाल ने इस बात को स्वीकार किया था एप को बंद करना आवश्यक नही है उसमें जो गलत काम कर रहे है उसके ऊपर कार्यवाही हो। इसका मतलब यह है कि महादेव सट्टा एप को जो हमारा आरोप था भाजपा, केन्द्र सरकार का सरंक्षण है वह साबित होता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग ...