Saturday, September 7

Tag: भारत छठी बार 400 पार

ईशान ने बनाया फास्टेस्ट डबल सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड:1214 दिन बाद विराट का वनडे शतक, भारत छठी बार 400 पार
खास खबर, खेल-मनोरंजन, देश-विदेश

ईशान ने बनाया फास्टेस्ट डबल सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड:1214 दिन बाद विराट का वनडे शतक, भारत छठी बार 400 पार

चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह तीसरे वनडे में प्लेइंग-11 का हिस्सा बने ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी जमा दी है। उन्होंने 126 बॉल में यह कारनामा किया है। 24 साल के किशन ने क्रिस गेल (138 बॉल पर) को पीछे छोड़ा। गेल ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था। ईशान के अलावा पूर्व कप्तान विराट कोहली ने करियर का 44वां वनडे शतक जमाया है। कोहली ने 1214 दिनों के बाद इस फॉर्मेंट में शतक जमाया है। उन्होंने अपना आखिरी शतक 14 अगस्त 2019 काे पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ जमाया था। उसके बाद से वे 25 पारियों से शतक नहीं जमा सके थे। ईशान और विराट की पारियों के दम पर भारत ने वनडे छठी बार 400+ स्कोर बनाया है। उसने 48.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 400 रन बना लिए हैं। वाशिंगटन सुंदर और शार्दूल ठाकुर क्रीज पर हैं। अक्षर पटेल 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तस्कीन अहमद ने ब...