Saturday, September 7

Tag: मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर उनके अमूल्य योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद

रायपुर, 27 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की 28 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने छत्तीसगढ़ के लिए श्री शर्मा के योगदान को याद करते हुए कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शर्मा जी कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े और छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलन की मजबूती के लिए काम किया। छत्तीसगढ़ के गांधी के नाम से प्रसिद्ध पंडित सुंदरलाल शर्मा नेे किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार रहेे। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। उनके विचार मूल्य हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।...
मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर उन्हें किया नमन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 20 दिसम्बर 2023/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की 21 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलनों की मजबूती और जनजागरण के लिए भरसक प्रयत्न किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढिवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। श्री साय ने कहा कि पंडित सुदरलाल शर्मा के जीवन मूल्य सदा प्रेरणा देते रहेंगे।...
मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर उनके अमूल्य योगदान को किया याद
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर उनके अमूल्य योगदान को किया याद

रायपुर, 20 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा  की 21 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े और छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलनों की मजबूती और जनजागरण के लिए भरसक प्रयत्न किया। वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। उन्होंने सामाजिक चेतना की आवाज हर घर तक पहुंचाने का अविस्मरणीय कार्य किया। सुंदरलाल जी ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। वे श्री बघेल ने कहा कि पंडित सुदरलाल शर्मा के जीवन मूल्य सदा प्रेरणा देते रहेंगे।...