Wednesday, October 16

Tag: Assistance amount approved for disaster affected people

आपदा प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृत
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, राजनांदगांव

आपदा प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृत

राजनांदगांव 30 सितम्बर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत राजनांदगांव एवं डोंगरगांव के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील में अतिवृष्टि से 16 मकान आंशिक क्षति होने पर 64 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 से मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 कपड़ा व बर्तन आंशिक क्षति होने पर 5 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 5 धान, साग-सब्जी, भिन्डी फसल क्षति होने पर 33 हजार 203 रूपए, आग से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, शिवनाथ नदी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं डोंगरगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 23 मकान आंशिक क्षति होने पर 92 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 पशकोठा की क्षति होने पर 3 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।...