Saturday, September 7

Tag: Brahmavidya Vihangam Yoga Sant Samaj Raipur organized a grand Swarveda Yatra

ब्रह्मविद्या विहंगम योग संत समाज रायपुर ने निकाली भव्य स्वर्वेद यात्रा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

ब्रह्मविद्या विहंगम योग संत समाज रायपुर ने निकाली भव्य स्वर्वेद यात्रा

*संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के तत्वधान में सम्पूर्ण भारत में 20 राज्यों में 200 से अधिक जगहों में निकाली गई स्वर्वेद यात्रा* *रायपुर।।* भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को मुख्यालय महर्षि सदाफल देव आश्रम, महादेव घाट रायपुर से विहंगम योग परिवार ने भव्य स्वर्वेद यात्रा निकाला। यात्रा में संत समाज व सनातन धर्म प्रेमी शामिल हुए। सदाफल देव आश्रम रायपुर से रायपुर चौक, सुंदर नगर, लाखे नगर, पुरानी बस्ती, तात्या पारा, आमापारा चौक, अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी, अनुपम गार्डन, डीडी नगर होते हुए शहर के कई मुहल्लों का भ्रमण कर लोगों को हिंदी नववर्ष का शुभकामना दिया। मौके पर विहंगम योग परिवार से रायपुर जिला संयोजक सुधीर कुमार सपहा ने कहा स्वर्वेद अध्यात्म जगत के अन्यतम कृति है, घर-घर में स्वर्वेद जन-जन में स्वर्वेद की आवश्यकता है। भारत ऋषियों का देश है। भारत की आत्मा अध्यात्म है। अग...