Saturday, September 7

Tag: By-elections of municipalities and three-tier panchayats Nomination for from today 16th December Training given to Deputy District Election Officer

नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप चुनाव  हेतु नामांकन आज 16 दिसम्बर से  उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को दिया गया प्रशिक्षण 
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप चुनाव  हेतु नामांकन आज 16 दिसम्बर से  उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को दिया गया प्रशिक्षण 

रायपुर दिनांक 15 दिसम्बर 2022। राज्य के विभिन्न जिलों के नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उप चुनाव हेतु आज 16 दिसम्बर 2022 से नामनिर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी संबंधित जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को विस्तृत मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया।           राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने प्रशिक्षण में उपस्थित चुनाव अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया के संचालन में निर्धारित नियमों का ध्यान रखें और कहीं भी चूक न हो। उन्होंने अधिकारियों के शंकाओं का समाधान किया और उन्हें मार्गदर्शन दिया। आयुक्त ने चुनाव से संबंधित सभी कार्य ओनो साफ्टवेयर के माध्यम से करने पर जोर दिया साथ ही म...