Wednesday, October 16

Tag: Cabinet Minister launches Maitri helpline number for women’s safety

केबिनेट मंत्री ने महिला सुरक्षा हेतु मैत्री हेल्पलाइन नंबर किया लांच
कोरबा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

केबिनेट मंत्री ने महिला सुरक्षा हेतु मैत्री हेल्पलाइन नंबर किया लांच

कोरबा 02 अक्टूबर 2024/ कोरबा पुलिस प्रशासन के द्वारा सजग कोरबा सतर्क कोरबा के तहत बालिका एवं महिला सुरक्षा से संबंधित मैत्री व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन नंबर कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में जारी किया गया है, जिसका शुभारंभ वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा हेतु कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन नंबर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बालिका एवं महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं, छिटाकसी आदि शिका...