Thursday, October 17

Tag: Chief Minister Vishnu Dev Sai released the English version of the book ‘Ancestral Papers’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरखती कागजात पुस्तक का अंग्रेजी संस्करण का किया विमोचन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरखती कागजात पुस्तक का अंग्रेजी संस्करण का किया विमोचन

पुरखती कागजात बस्तर संभाग के देवी देवताओं की शक्तिशाली वाचिक परम्परा, इतिहास एवं उत्पति के बारे में किया गया है संकलित जगदलपुर 16 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुरखती कागजात पुस्तक का अंग्रेजी संस्करण का  विमोचन मुरिया दरबार कार्यक्रम में किए। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के माध्यम से आदिवासी परम्परा, रीति-रिवाज, सांस्कृतिक विविधता एवं ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित तथा संवर्धित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर संभाग अन्तर्गत देवी देवताओं की शक्तिशाली वाचिक परम्परा, इतिहास एवं उत्पति के बारे में गांव-गांव से गुनिया-बैगा,  सिरहा, माटी पुजारी-पेरमा, मांझी, गांयता, पटेल से विस्तृत चर्चा करते हुये जानकारी संकलित कर आनेवाली पीढियों को अपने देवी-देवताओं की सेवा परम्परा से अवगत कराने के लिए ’पुरखती कागजात’ नामक पुस्तक तैयार किया गया। मुख्यमंत्री श्र...