मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जल जगार महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
जिलेवासियों को देंगे 87 करोड़ 25 लाख रूपये से अधिक के 49 विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री करेंगे 65 करोड़ 84 लाख रूपये से अधिक के 33 कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 40 लाख से अधिक के 16 कार्यों का शिलान्यास
धमतरी 04 अक्टूबर 2024/ जिले के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल में 5 एवं 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। समारोह के शुभारंभ अवसर पर 5 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को 87 करोड़ 25 लाख 77 हजार रूपये के कुल 49 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 65 करोड़ 84 लाख 91 हजार रूपये के 33 कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रूपये के 16 कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में नगरपालिक निगम धमतरी के तहत 30 करोड़ 94...