Saturday, September 7

Tag: Dhamtari: Drinking water problem of Bhakhara resolved on the initiative of Collector Namrata Gandhi

धमतरी : कलेक्टर नम्रता गांधी की पहल पर भखारा की पेयजल समस्या का हुआ निराकरण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, धमतरी

धमतरी : कलेक्टर नम्रता गांधी की पहल पर भखारा की पेयजल समस्या का हुआ निराकरण

धमतरी 10 मई 2024/ नगर पंचायत भखारा में पिछले कई सालों से गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या हो रही थी। इसकी जानकारी यहां के वासियों ने कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी को दी। जल संकट को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने इसका हल निकालने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस निर्देश के परिपालन में अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम के साथ तहसीलदार भखारा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत भखारा, सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग और छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। इसके बाद गंगरेल नहर से सिलघट एनीकट तक पानी पहुंचाने का विकल्प तलाशा गया और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। नहर के पानी को सिलघट एनीकट के पास नगरपंचायत के इनटेक वेल के माध्यम से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाकर वॉटर ट्रीटमेंट करते हुए पिछले दिनों से भखारा नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति शुरू हो ...