Saturday, September 7

Tag: have shouted

जो गरियाए हैं मोदी को, चीखे हैं, अकड़े हैं, आज दौड़-दौड़कर भाजपा की गाड़ी पकड़े हैं, हमें प्रवेश कराने में मुश्किल: विष्णु देव साय (वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…)
खास खबर, देश-विदेश, लेख-आलेख

जो गरियाए हैं मोदी को, चीखे हैं, अकड़े हैं, आज दौड़-दौड़कर भाजपा की गाड़ी पकड़े हैं, हमें प्रवेश कराने में मुश्किल: विष्णु देव साय (वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…)

  एक महत्वपूर्ण ट्रेन जिसे बहुत दूर तक बहुत प्यारे सफर में जाना है। जिसमें सफर करना हर किसी को सौभाग्य लगता है। आज के माहौल में इसमे चढ़ने के लिये सारे आतुर हैं। जिन्हे दूसरी गाड़ियों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही वे दे दनादन इस पहली वाली गाड़ी में चढ़ते जा रहे हैंे। लेकिन इसमें भी किसी-किसी को ही कन्फर्म टिकट मिल पा रही है। कन्फर्म टिकट न मिलने के बावजूद भी इसमें चढ़ने को लोग लालायित हैं। आरामदायक लंबी और सुरक्षित यात्रा जो करनी है। पहली टेªन ठसाठस भरी जा रही है। लोग ठंस-ठंस के खड़े, हैं एक-दूसरे पर गिरे पड़ रहे हैं। मगर तनावरहित हैं, खुश हैं, उत्साह से हंस रहे हैं। प्रसन्न हैं। कहकहे लगा रहे हैं। और दूसरे टेªन में जो पहले से बैठे हैं वे निराश दिख रहे हैं। जिनकी टिकट इस दूसरी टेªन मे कन्फर्म है वे भी आशान्वित नहीं हैं। आत्मविश्वास डिग रहा है। टिकट छिन जाने से भयभीत हैं। उन्...