Saturday, September 7

Tag: Inspire farmers to use Brahmastra and vermicompost – Collector Dr. Priyanka Shukla

ब्रह्मास्त्र और वर्मीकम्पोस्ट का उपयोग करने किसानों को करें प्रेरित-कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

ब्रह्मास्त्र और वर्मीकम्पोस्ट का उपयोग करने किसानों को करें प्रेरित-कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला

उत्तर बस्तर कांकेर 11 जनवरी 2023 :-  कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत गोधन न्याय योजना, गौठान एवं विभिन्न निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने गौठानों के नोडल अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिवों को गोबर खरीदी तथा वमीकम्पोस्ट का निर्माण एवं विक्रय की समीक्षा करते हुए सभी सचिवों को बेहतर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रत्येक गौठान में कम से कम 30 क्विंटल गोबर की खरीदी किये जाने तथा उससे वर्मी कम्पोस्ट बनाने एवं विक्रय हेतु सहकारी समितियों को भेजने के लिए निर्देशित किये। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को सप्ताह में दो दिवस गौठानों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गौठानों में जो भी ...