Wednesday, October 16

Tag: Manora for indecent behavior at the workplace.

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के तत्कालीन प्राचार्य को कार्यस्थल पर अशोभनीय व्यवहार करने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया निलंबित
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, सरगुजा-अंबिकापुर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के तत्कालीन प्राचार्य को कार्यस्थल पर अशोभनीय व्यवहार करने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया निलंबित

अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2024/ सरगुजा संभागायुक्त द्वारा जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के तत्कालीन प्राचार्य एवं शासकीय हाई स्कूल गेड़ई के वर्तमान प्राचार्य आरबी निराला को कार्यस्थल पर अशोभनीय व्यवहार के कारण निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार तत्कालीन प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा और वर्तमान में प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल गेड़ई के प्राचार्य आरबी निराला के विरूद्ध स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार किये जाने के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई जिसकी जांच अनुविभागीय अधिकारी(रा.), जशपुर से करायी गयी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जशपुर के द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार प्राचार्य निर...