Saturday, September 7

Tag: Organization of one day workshop on community forest resource rights and PESA rules

सामुदायिक वन संसाधन हक एवं पेसा नियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

सामुदायिक वन संसाधन हक एवं पेसा नियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर 23 दिसम्बर 2022ः- सामुदायिक वन संसाधन हक एवं पेसा नियम के संबंध में आज जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, विधायक अंतागढ़ श्री अनूप नाग, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यशाला में पेसा नियम और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी द्वारा वन संसाधन अधिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया जाकर शंकाओं का समाधान भी किया गया। मास्टर ट्रेनर्स श्री अश्वनी कांगे एवं प्रखर जैन द्वारा पेसा कानून और श्रीमती नमित...