महात्मा गांधी के सपनों को पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
महात्मा गांधी के सपनों को पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
*धरती आबा से छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय होंगे लाभान्वित: मुख्यमंत्री श्री साय*
*धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू करने पर पीएम को दिया धन्यवाद*
*मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वच्छता को अपनाने की अपील की*
*बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकास के लिए 192 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*
रायपुर 02 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि महात्मा गांधी का सपना था कि जनजातीय समुदाय विकास की मुख्य धारा में शामिल हो और तरक्की करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, महात्मा गांधी के इन्हीं सपनों को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने उक्त बातें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअली जुड़कर कही।
यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधा...