Sunday, September 8

Tag: Rahul: Danteshwari Maiya or Danteshwar Maya

LS 2024,MODI जिसमे मिला दो लगे उस जैसा, Rahul : दंतेश्वरी मैया या दंतेश्वर माया, MODI झूठ बोलता है, राहुल CONGRESS का भट्ठा बैठाएगा 0 जवाहर नागदेव
खास खबर, देश-विदेश, लेख-आलेख

LS 2024,MODI जिसमे मिला दो लगे उस जैसा, Rahul : दंतेश्वरी मैया या दंतेश्वर माया, MODI झूठ बोलता है, राहुल CONGRESS का भट्ठा बैठाएगा 0 जवाहर नागदेव

  आचार्य प्रमोद कृष्णन का एक बयान सुना कि कांग्रेस से और भी जाएंगे। धीरे-धीरे सब जाएंगे। एक-एक करके जाएंगे। कांग्रेस के पतन का कारण राहुल गांधी है। कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या राहुल गांधी है। जब तक राहुल गांधी हैं कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता। धर्म का विरोध, संस्कारों का विरोध, संतों का विरोध। बेहद दुखी स्वर में आचार्य जी ने ये बातें कहीं। निस्संदेह इन बातों की सच्चाई में कोई संदेह नहीं है। दो-तीन दिन पहले राहुल गंाधी का भाषण सुना था, बोले .... जैसे ही मैने एक्सरे की बात की नरेंद्र मोदी कांपने लग गया। जेसे ही उसको डर लगता है झूठ बोलना शुरू कर देता है। मगर.. इस बार नहीं निकल पाएगा... वगेरा...वगेरा। बोलता है, उसको, पाएगा, ये सारे शब्द उम्र में, अनुभव में, लियाकत में, संस्कारों में, ईमानदारी में, सद्भावना में, चरित्र में, अध्यात्म में, वफादारी में यानि हर बात में मोदी से दूर...