Friday, October 18

Tag: Rajnandgaon: Collector reached village Halekosa and met student Vanshika Sahu after she got sixth place in the merit list.

राजनांदगांव : कलेक्टर ने प्रवीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने पर छात्रा वंशिका साहू से ग्राम हालेकोसा पहुंचकर की मुलाकात
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

राजनांदगांव : कलेक्टर ने प्रवीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने पर छात्रा वंशिका साहू से ग्राम हालेकोसा पहुंचकर की मुलाकात

- गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - भविष्य की योजनाओं पर की चर्चा, आगे की पढ़ाई के लिए किया प्रेरित राजनांदगांव 10 मई 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में छठवां एवं जिले में पहला स्थान प्राप्त करने पर कुमारी वंशिका साहू को विकासखंड छुरिया के ग्राम हालेकोसा पहुंचकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने छात्रा कुमारी वंशिका साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वंशिका ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इसी तरह आगे भी जीवन में सफलता के नये आयाम प्राप्त करें। कलेक्टर ने वंशिका साहू से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित भी किया। छात्रा कुमारी वंशि...