Thursday, October 17

Tag: Registration process for Bastar Olympic Sports Competition

बस्तर ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता, 2024 के लिए पंजीयन प्रक्रिया एक अक्टूबर से प्रारंभ
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

बस्तर ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता, 2024 के लिए पंजीयन प्रक्रिया एक अक्टूबर से प्रारंभ

जगदलपुर 30 सितंबर 2024/ बस्तर ओलम्पिक 2024 के आयोजन बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने, उनकी रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को निखारने, उन्हें अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने और बस्तर क्षेत्र की जनता का शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग के समस्त जिलों में बस्तर ऑलम्पिक, 2024 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर ओलंपिक का मुख्य आयोजक विभाग गृह (पुलिस) विभाग तथा खेल-प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग नोडल होगा। इस आयोजन में विकासखण्ड स्तर से लेकर संभाग तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एथलेटि, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी वेटलिफ्टिंग कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल एवं रस्साकसी आदि खेलों के विभिन्न इवेंट्स सम्मिलित होंगे। यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित होगी। नक्साल हिंसा में दिव्यांग हुए प्रतिभागियों...