Saturday, July 27

Tag: State Congress President Deepak Baij hoisted the flag at Congress Headquarters Rajiv Bhawan Raipur

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में ध्वजारोहण किया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में ध्वजारोहण किया

रायपुर/15 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अमर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, ध्वज एवं वंदना एवं राज्य गीत का गायन हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने ध्वजारोहण के पश्चात शुभकामना संदेश वाचन किया। *स्वतंत्रता दिवस पर* *प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का संदेश* *देश आज अपनी आज़ादी की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है, इस अवसर पर मैं, आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।* मित्रों, आज पूरे देश में तिरंगा, आसमान की बुलंदी पर लहरा रहा है। देश की राजधानी से लेकर भारत के गांव-गांव और हमर प्रदेश के घर-घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्र के तिर...