Saturday, September 7

Tag: they will get ration card

फिर शुरू होगा सुराजी अभियान सभी पात्र व्यक्तियों का बनेगा जाति प्रमाण-पत्र, मिलेंगे राशन कार्ड
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

फिर शुरू होगा सुराजी अभियान सभी पात्र व्यक्तियों का बनेगा जाति प्रमाण-पत्र, मिलेंगे राशन कार्ड

उत्तर बस्तर कांकेर 13 दिसम्बर 2022 ः-जिले में 15 दिसम्बर से पुनः सुराजी अभियान प्रारंभ किया जायेगा। इस अभियान के तहत् जिले के सभी पात्र व्यक्तियों जिनमें विद्यार्थी एवं अन्य युवक-युवती भी शामिल हैं, उनका जाति प्रमाण-पत्र बनाया जायेगा। छूटे हुए सभी पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाये जायेंगे।   पात्रतानुसार दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाया जायेगा और फौती-नामांतरण के कार्य भी किये जायेंगे। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए घर-घर सर्वे किया जायेगा तथा सर्वे पश्चात् पात्र व्यक्तियों को फार्म भरवाये जायेंगे और उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को आगामी माह फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने ई-जनचौपाल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को निर्देषित किया है। उन्होंने ...