Saturday, September 7

Tag: to India

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड की भारत यात्रा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश, रायपुर

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड की भारत यात्रा

New Delhi (IMNB). ऑस्ट्रेलिया की नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड ने भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान आज (03 अप्रैल, 2024) नई दिल्ली में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार के साथ बातचीत की। दोनों देशों की नौसेना प्रमुखों की बातचीत का फोकस द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को मजबूत बनाने के अवसरों पर था, जिसमें ऑपरेशनल सहयोग, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, सूचना साझाकरण आदि शामिल हैं। इससे पहले आज, वाइस एडमिरल मार्क हैमंड ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर एक औपचारिक पुष्पांजलि अर्पित की और उसके बाद नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में भारतीय नौसेना द्वारा प्रस्तुत रस्मी गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलिया के नौसेना प्रमुख 02 से 06 अप्रैल 24 की अपनी यात्रा के दौरान नई दिल्ली में सेनाध्यक्ष, वायु सेना प्रमुख और रक्षा सचिव से भी मिलेंगे। वाइस एडमिरल मार्क हैमंड का भारतीय नौसेना ...