Saturday, September 7

Tag: today he cannot even move a card with his will

अब महंत ने कोसा मोदी को, गौरव भाटिया ने छोड़ी कांग्रेस, कभी मर्जी बिना पत्ता नहीं हिलता था, आज मर्जी से पत्ता भी नहीं हिला पाते, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…
खास खबर, देश-विदेश, लेख-आलेख

अब महंत ने कोसा मोदी को, गौरव भाटिया ने छोड़ी कांग्रेस, कभी मर्जी बिना पत्ता नहीं हिलता था, आज मर्जी से पत्ता भी नहीं हिला पाते, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बड़ी दुखद स्थिति है कांग्रेस की, खून के आंसू पी रहे सच्चे और पुराने कांग्रेसी। स्थिति संभालते नहीं बन रही। क्या करें जिससे कांग्रेस को बचा पाएं समझ में नहीं आ रहा। जाने क्यों बार-बार कांग्रेसी मोदी को कोसते हैं और जनता को अपने से और अधिक दूर करते जाते हैं। बिलासपुर के विधायक सुशांत शुक्ला ने एक माह पूर्व राहुल गांधी के विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 फरवरी को न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की जाति के संबंध में भ्रमात्मक टिप्पणी की और अनर्गल बातें कीं। राहुल के बाद अब प्रदेश के कद्दावर नेता चरणदास महन्त ने मोदी पर अनचाही टिप्पणी कर दी। निस्संदेह बेहद खराब टिप्पणी की है। जिसकी कोई आवश्यकता भी नहीं थी। इसे अंग्रेजी में ‘स्लिप आॅफ टंग’ यानि जबान फिसलना कहा जाता है। नाराज भाजपाईयों ने हर तरीके से महन्त का विरोध दिखाया है। यहां तक...