Wednesday, October 16

Tag: Transformer installed in village Siritoli on the initiative of Chief Minister Camp Office

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम सिरिटोली में लगाया गया ट्रांसफार्मर
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम सिरिटोली में लगाया गया ट्रांसफार्मर

बिजली आपूर्ति पुनः हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुरनगर 16 अक्टूबर  2024/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम सिरिटोली, तहसील दुलदुला में ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। इससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्राम सिरिटोली के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन दिया था कि ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर आज तत्काल ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है।  ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।        मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं के सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया...