Wednesday, October 16

Tag: Tricycle provided to disabled Rohit by Chief Minister Camp Office

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा दिव्यांग रोहित को प्रदान किया गया ट्राई सायकल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा दिव्यांग रोहित को प्रदान किया गया ट्राई सायकल

रोहित ने मुख्यमंत्री श्री साय को दिया धन्यवाद जशपुरनगर 11 सितंबर 2024/जब कोई व्यक्ति कहीं पर इस भरोसे के साथ जाता है की उसकी सुनवाई होगी और उनकी समस्याओं का निराकरण हो पाएगा। यह भरोसा कायम होता है उस संस्थान की प्रतिबद्धता से। यह भरोसा लोगों में जगा है मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा लोगों की मांगों और समस्याओं का पूरी तत्परता के साथ सतत रूप से निराकरण से। यहां आने के बाद लोग चेहरे पर एक मुस्कान लेकर जाते हैं और मुख्यमंत्री श्री साय को उनकी इस सकारात्मक पहल के लिए धन्यवाद देते हैं।        इसी क्रम में कोतबा निवासी 44 वर्ष के रोहित कुमार साहू का पिछले वर्ष राजमिस्त्री का काम करने के दौरान पैर में किल लगने से संक्रमण हो गया था। संक्रमण बढ़ जाने की वजह से इलाज के दौरान रायपुर के अस्पताल में उनका पैर काटना पड़ा। उन्होंने सीएम कैंप कार्यालय बगिय...