Ro no D15139/23

क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगी खेलवृत्ति

 

खेल वृद्धि वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित
अंतिम तिथि 16 फरवरी

धमतरी, 6 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के उभरते एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रतिभा खोज कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड एवं नेशनल गेम्स में शामिल खेलों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं (सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी खेलवृत्ति का लाभ मिलेगा।

खेलवृत्ति की राशि इस प्रकार होगी—
• सीनियर वर्ग:
प्रथम स्थान – ₹75,000
द्वितीय स्थान – ₹50,000
तृतीय स्थान – ₹40,000
• जूनियर वर्ग:
प्रथम स्थान – ₹60,000
द्वितीय स्थान – ₹40,000
तृतीय स्थान – ₹30,000
• सब-जूनियर वर्ग:
प्रथम स्थान – ₹50,000
द्वितीय स्थान – ₹25,000
तृतीय स्थान – ₹20,000

एकल एवं दलीय खेलों में वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने वास्तविक रूप से प्रतियोगिता में भाग लिया हो। संबंधित उपलब्धियों का प्रमाण पत्र राज्य खेल संघ के अधिकृत पदाधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। खेलवृत्ति की स्वीकृति हेतु संचालक, खेल एवं युवा कल्याण सक्षम अधिकारी होंगे।

खेलवृत्ति हेतु आवश्यक शर्तें—
• खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो तथा प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।
• यदि खिलाड़ी ने एक से अधिक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, तो केवल श्रेष्ठतम वर्ग के आधार पर खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी।
• प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एक खिलाड़ी को केवल एक बार खेलवृत्ति की पात्रता होगी।
• खेलवृत्ति अधिकतम 25 वर्ष आयु तक के खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी।
• पात्रता का निर्धारण आवेदन वर्ष के विगत वर्ष में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

खेलवृत्ति हेतु आवेदन पत्र, राज्य खेल संघ से प्रमाणीकरण के पश्चात, खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय, रूद्री (धमतरी) में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 (कार्यालयीन समय तक) निर्धारित की गई है।

आवेदन पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट http://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी खेल विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

यह योजना प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता का अलख जगाने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

    महापौर श्री रामू रोहरा ने गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का दिया संदेश, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ*…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    राजनांदगांव 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!