Ro no D15139/23

कुकरेल के पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे कलेक्टर, महिलाओं से की बात

महतारी वंदन और किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछा
धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा आज सुबह कुकरेल तहसील के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अचानक पहुंचे। यहां उन्होंने बैंक में आए लोगों और महिलाओं से बात की। कलेक्टर ने बैंक में उपलब्ध सुविधाओं और ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने शासन की योजनाओं के भुगतान आदि कामों में बैंक की भूमिका और कार्रवाई का भी फीडबैक लिया। कलेक्टर ने बैंक में मौजूद महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि खाते में आने, राशि भुगतान के लिए बैंक द्वारा त्वरित कार्रवाई करने आदि के बारे में भी पूछा। उन्होंने अपने खातों से राशि निकालने के लिए बैंक द्वारा किसी प्रकार की आना-कानी करने या देरी करने के बारे में भी उपस्थित महिलाओं से पूछा। महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि उनके खातों में समय पर महतारी वंदन योजना की राशि लगातार हर महीने जमा हो रही है। आवश्यकता पड़ने पर बैंक द्वारा आसानी से भुगतान भी दे दिया जाता है। लोगों से दूसरी समस्याआें के बारे में पूछने पर बताया गया कि ज्यादा भीड़ होने के कारण बैंक में काम कराने में देरी होती है, जिससे समय ज्यादा लगता है और कभी-कभी परेशानी भी होती है।
कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों से शासन की योजनाओं में पूरा सहयोग करने को कहा। उन्होंने बैंक के क्षेत्र अधिकार में किसानों के अधिक से अधिक क्रिसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए भी बैंक अधिकारियों को निर्देश्ति किया। श्री मिश्रा ने बैंक से जुड़ी सभी सेवाएं आसानी से समय पर लोगों को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कुकरेल प्रवास के दौरान कलेक्टर ने खेल मैदान बनाने के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया और जनपद पंचायत के सीईओ को इसका काम जल्दी शुरू करने को कहा। उन्होंने कुकरेल में विद्यार्थियों के लिए तैयार की जा रही लायब्रेरी का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने लायब्रेरी का काम भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही विद्यार्थियों को लायब्रेरी की सुविधा भी मिलने लगे। उन्होंने नये तहसील कार्यालय माकरदोना के निरीक्षण के दौरान भवन के सामने की भूमि का शीघ्र समतलीकरण कराने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

        डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक रायपुर, 11 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

      शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान *- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब