Saturday, September 7

नल जल आपूर्ति 13.69 करोड़ (71%) ग्रामीण परिवारों तक पहुंची

New Delhi (IMNB). 2024 तक नल जल कनेक्शन के माध्यम से देश के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नियमित और दीर्घकालिक आधार पर निर्धारित गुणवत्ता की पर्याप्त मात्रा में पीने योग्य पानी सुनिश्चित करने में सक्षम बनाने के लिए, अगस्त 2019 से भारत सरकार राज्यों के साथ साझेदारी के तहत जल जीवन मिशन (जेजेएम) – हर घर जल को लागू कर रही है।

मिशन के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए, जेजेएम के तहत निम्नलिखित घटकों की परिकल्पना की गई है:

  1. प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल के पानी का कनेक्शन प्रदान करने के लिए गांव में पाइप जलापूर्ति बुनियादी ढांचे का विकास।
  2. जल आपूर्ति प्रणाली को दीर्घकालिक स्थिरता प्रदान करने के लिए विश्वसनीय पेयजल स्रोतों का विकास और/या मौजूदा स्रोतों का संवर्द्धन।
  3. थोक जल अंतरण, उपचार संयंत्र और वितरण नेटवर्क।
  4. जहां पानी की गुणवत्ता एक मुद्दा है, वहां दूषित पदार्थों को हटाने के लिए तकनीकी हस्तक्षेप।
  5. 55 एलपीसीडी के न्यूनतम सेवा स्तर पर एफएचटीसी प्रदान करने के लिए पूर्ण और चालू योजनाओं की रेट्रोफिटिंग।
  6. ग्रेवॉटर प्रबंधन-उपचार और पुन: उपयोग; और
  7. समुदायों की गतिविधियों और क्षमता निर्माण में सहायता करना।

 

15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन की घोषणा के समय, 3.23 करोड़ (17%) ग्रामीण घरों में नल के पानी के कनेक्शन होने की सूचना मिली थी। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 29.11.2023 को प्रदान किए आंकड़ों के अनुसार, अब तक लगभग 10.46 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण परिवारों को नल के पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। इस प्रकार, 29.11.2023 तक, देश के 19.24 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से, लगभग 13.69 करोड़ (71%) परिवारों के घरों में नल के पानी की आपूर्ति होने की सूचना है। 30.09.2023 और 29.11.2023 तक नल जल कनेक्शन का राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण संलग्न है।

9 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दादरा नगर हवेली और दमन दीव और पुडुचेरी ने सूचित किया था कि उन्होंने 30 सितंबर 2023 तक संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के सभी ग्रामीण घरों में नल के पानी के पानी का कनेक्शन प्रदान कर दिया था।

यह जानकारी जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में प्रदान की।

 

संलग्नक

 

ग्रामीण घरों में नल जल कनेक्शन की राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार स्थिति

(लाख में संख्या)

क्र.सं. राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कुल ग्रामीण परिवार 15.08.2019 तक नल जल आपूर्ति वाले ग्रामीण परिवार 30.09.2023 तक नल जल आपूर्ति वाले ग्रामीण परिवार 29.11.2023 तक नल जल आपूर्ति वाले ग्रामीण परिवार
संख्या %में संख्या %में संख्या %में
1. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

 

0.62 0.29 46.02  0.62 100.00  0.62  100.00
2. आंध्र प्रदेश 95.54 30.74 32.18   67.22   70.36  68.66  71.87
3. अरुणाचल प्रदेश 2.29 0.23 9.96  2.07   90.32  2.18  95.04
4. असम 69.04 1.11 1.61   39.47   57.17  45.11  65.34
5. बिहार 166.30 3.16 1.90   160.32   96.40  160.34  96.41
6. छत्तीसगढ 49.96 3.20 6.40   31.05   62.16  34.74  69.55
7. दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव 0.85 0.00 0.00  0.85 100.00  0.85  100.00
8. गोवा 2.63 1.99 75.70  2.63 100.00  2.63  100.00
9. गुजरात 91.18 65.16 71.46   91.18 100.00  91.18  100.00
10. हरियाणा 30.41 17.66 58.08   30.41 100.00  30.41  100.00
11. हिमाचल प्रदेश 17.09 7.63 44.64   17.09 100.00  17.09  100.00
12. जम्मू एवं कश्मीर 18.70 5.75 30.77   13.14   70.25  14.04  75.06
13. झारखंड 61.77 3.45 5.59   26.62   43.10  28.40  45.97
14. कर्नाटक 101.17 24.51 24.23   70.12   69.31  71.51  70.68
15. केरल 70.78 16.64 23.51   36.05   50.93  36.56  51.65
16. लदाख 0.42 0.01 3.37  0.36   85.64  0.37  89.04
17. लक्षद्वीप 0.13   0.00  0.02   11.94  0.06  41.38
18. मध्य प्रदेश 111.89 13.53 12.09   65.33   58.39  66.07  59.05
19. महाराष्ट्र 146.74 48.44 33.01   116.83   79.62  120.05  81.81
20. मणिपुर 4.52 0.26 5.74  3.48   77.04  3.50  77.56
21. मेघालय 6.52 0.05 0.70  3.91   59.96  4.20  64.49
22. मिजोरम 1.33 0.09 6.91  1.24   92.97  1.29  97.01
23. नागालैंड 3.69 0.14 3.76  2.91   78.79  3.00  81.35
24. ओडिशा 88.64 3.11 3.51   57.75   65.15  60.28  68.01
25. पुदुचेरी 1.15 0.94 81.33  1.15 100.00  1.15  100.00
26. पंजाब 34.26 16.79 49.00   34.26 100.00  34.26  100.00
27. राजस्थान 106.63 11.74 11.01   46.95   44.03  47.89  44.91
28. सिक्किम 1.32 0.70 53.34  1.15   87.56  1.17  88.38
29. तमिलनाडु 125.31 21.76 17.36   92.95   74.18  96.23  76.79
30. तेलंगाना 53.98 15.68 29.05   53.98 100.00  53.98  100.00
31. त्रिपुरा 7.46 0.25 3.28  5.18   69.47  5.41  72.42
32. उत्तर प्रदेश 263.18 5.16 1.96   166.69   63.34  184.25  70.01
33. उत्तराखंड 14.54 1.30 8.96   12.25   84.23  12.61  86.69
34. पश्चिम बंगाल 173.97 2.15 1.23   66.52   38.24  69.13  39.74
  कुल 19,24.02 3,23.63 16.82 13,21.13 68.67  13,69.22  71.16

स्रोत: जेजेएम – आईएमआईएस

 

****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *