Ro no D15139/23

दुर्ग जिले की तारा साहू ’’उत्कृष्ट बीसी सखी अवार्ड’’ से सम्मानित

जिले की   तारा साहू ने अपनी मेहनत और लगन से ’’बिहान’’ स्व-सहायता समूह से जुड़कर न सिर्फ अपनी बल्कि आस-पास के कई गांवों की ग्रामीण महिलाओं और किसानों की आजीविका को सशक्त बनाया है। जिले के नंदिनीखुर्दनी ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती साहू ने वर्ष 2018 में बीसी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) सखी के रूप में अपना कार्य प्रारंभ किया। शुरुआती चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किया। उनकी इसी लगन, समर्पण और सर्वाधिक ट्रांज़ैक्शन के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 24 नवंबर 2025 को न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में मिशन संचालक, सीजीएसआरएलएम द्वारा “उत्कृष्ट बीसी सखी अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान एमीन दीदी द्वारा ग्रहण किया गया।
आजीविका मिशन से मिली ट्रेनिंग और समर्थन राशि का उपयोग कर   साहू ने लैपटॉप खरीदा और बैंक ऑफ इंडिया, शाखा पथरिया से जुड़कर कार्य शुरू किया। आज वे 4500 से अधिक बैंक खाते खोल चुकी हैं और नंदिनीखुर्दनी सहित 06 आस-पास के गांवों में नकद जमा व निकासी, नए बैंक खाते खोलने, बिजली बिल भुगतान, फसल बीमा आवेदन, और विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन जैसी महत्वपूर्ण डिजिटल और बैंकिंग सेवाएँ घर-घर जाकर उपलब्ध करा रही हैं। जो कार्य बड़े बैंक शाखाओं के लिए भी कठिन होता है, उसे तारा साहू ने अकेले दम पर संभव कर दिखाया है। बीसी सखी के रूप में ट्रांज़ैक्शन पर मिलने वाले कमीशन से उन्हें 10 हजार से 11 हजार रुपये मासिक आय होती है, जिससे उनके परिवार की आजीविका सुरक्षित हुई है। श्रीमती तारा साहू का यह सफर ’’बिहान’’ स्व-सहायता समूह की प्रेरक यात्रा को प्रमाणित बनाता है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार