Ro no D15139/23

तारक मेहता की माधवी भाभी के हाथ में दिखी सिगरेट, कहा गया चेन स्मोकर

इंटरटेनमेंट डेस्क। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी का किरदार निभा रहीं सोनालिका जोशी के बारे में एक अफवाह उड़ी थी कि वो चेन स्मोकर हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी अफवाह किस वजह से उड़ी थी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी किरदारों को फैंस बहुत पसंद करते हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी का किरदार निभा रहीं सोनालिका जोशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार उनके अफवाह उड़ी थी कि वो चेन स्मोकर हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा किस वजह से हुआ था। उन्होंने कहा कि जब वो अफवाह उड़ी तो उन्होंने कहा कि उन्होंने उसपर रिएक्ट भी नहीं किया था और कहा था उन्हें बातें करने दो।

जब सोनालिका के बारे में उड़ी अफवाह

सुभोजित घोष के साथ खास बातचीत में सोनालिका ने बताया कि एक बार वो हाथ में सिगरेट लेकर बैठी थीं और वो तस्वीर वायरल हो गई जिसके बाद लोग कहने लगे कि वो चेन स्मोकर हैं। सोनालिका ने बताया, “मैं बस वो (सिगरेट) पकड़े हुए थी और बैठी हुई थी। मैं स्मोक तक नहीं कर रही थी। वो बस स्टाइल के लिए था, पोज के लिए। लेकिन उस तस्वीर को देखकर लोग धारणा बनाने लगे कि ये रोज सिगरेट पीती हैं। उसके बाद अचानक यूट्यूब पर तमाम तरह की चीजें आने लगीं- मैं चेन स्मोकर हूं और क्या-क्या नहीं।”

चेन स्मोकर कहे जाने पर भी नहीं पड़ा फर्क

सोनालिका ने आगे बताया कि इन अफवाहों का उनपर कोई फर्क नहीं पड़ा।उन्होंने शांति बनाए रखी और कहा कि जो लोग बात कर रहे हैं, उन्हें बात करने दो। सोनालिका ने कहा, “मेरा परिवार मेरे लिए सबसे जरूरी है, मेरी सबसे बड़ी संपत्ति। अगर उन्हें पता है कि मैं क्या हूं, तो क्या फर्क पड़ता है कि लोग क्या कह रहे हैं और क्या छाप रहे हैं।”

सोनालिका ने बताया कि वो प्रॉपर फोटोशूट था। वो लुक बिलकुल अलग था। मैं दोस्तों के ग्रुप के साथ या सोनालिका बनकर नहीं फूंक रही थी। अगर उन्हें वो नहीं समझ आता है तो उन्हें बात करने दो।”

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!