Ro no D15139/23

10 वर्ष के अंदर एवं 10 वर्ष के बाहर के किस्मों के बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु लक्ष्य

महासमुंद जिले में आगामी रबी वर्ष 2026-27 की बीज आवश्यकता की पूर्ति हेतु आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के साथ रबी फसल वर्ष 2025-26 में बीज उत्पादन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 10 वर्ष के अंदर एवं 10 वर्ष के बाहर की किस्मों के बीज उत्पादन हेतु गेहूं, सरसों, मूंगफली, मूंग एवं अलसी फसलों का लक्ष्य तय किया गया है।
जिले के बीज प्रक्रिया केन्द्र लभरा खुर्द तथा अंतर्गत विकासखंड महासमुंद एवं बागबाहरा में 10 वर्ष के बाहर की किस्मों के अंतर्गत सरसों फसल का 15.00 हेक्टेयर क्षेत्र में बीज उत्पादन लक्ष्य रखा गया है। वहीं बीज प्रक्रिया केन्द्र बसना एवं विकासखंड बसना व पिथौरा क्षेत्र में 10 वर्ष के बाहर की किस्मों के अंतर्गत गेहूँ, सरसों एवं मूंगफली का 25.00-25.00 हेक्टेयर क्षेत्र में बीज उत्पादन किया जाएगा। इसी प्रकार बीज प्रक्रिया केन्द्र सरायपाली एवं विकासखंड सरायपाली क्षेत्र में सरसों का 20.00 हेक्टेयर तथा मूंगफली का 50.00 हेक्टेयर क्षेत्र में बीज उत्पादन लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके साथ ही 10 वर्ष के अंदर की किस्मों के बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत बीज प्रक्रिया केन्द्र लभरा खुर्द एवं विकासखंड महासमुंद व बागबाहरा क्षेत्र में गेहूं का 45.00 हेक्टेयर तथा सरसों का 15.00 हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। बीज प्रक्रिया केन्द्र बसना एवं विकासखंड बसना व पिथौरा क्षेत्र में गेहूं का 15.00 हेक्टेयर तथा अलसी का 5.00 हेक्टेयर क्षेत्र बीज उत्पादन हेतु चयनित किया गया है। वहीं बीज प्रक्रिया केन्द्र सरायपाली एवं विकासखंड सरायपाली क्षेत्र में गेहूं का सर्वाधिक 100.00 हेक्टेयर तथा मूंग का 20.00 हेक्टेयर क्षेत्र में बीज उत्पादन किया जाएगा।
कृषि विभाग द्वारा जिले के उन सभी किसानों से अपील की गई है जो अनाज, दलहन एवं तिलहन फसलों के बीज उत्पादन कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, वे संबंधित बीज प्रक्रिया केन्द्र, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर बीज प्राप्त करते हुए बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु पंजीयन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार जशपुर-सन्ना मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 8 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति वनांचल क्षेत्र में सड़क विकास से आवागमन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बड़ा संबल

     जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जशपुर-सन्ना मार्ग के विभिन्न हिस्सों के…

    Read more

    100 साल के बुजुर्ग सोहद राम चक्रेश को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

     जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत टांगरगाँव के 100 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग   सोहद राम चक्रेश के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) किसी सहारे से…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार