Ro no D15139/23

दुर्ग -रायपुर बायपास निर्माण में तेजी, दिसंबर तक निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य

कोलर के पास फ्लाईओवर

रायपुर । भारतमाला सड़क परियोजना के अंतर्गत बन रहे दुर्ग-रायपुर सिक्सलेन बायपास के निर्माण कार्य में अब तेजी आ गई है। राजधानी रायपुर के अभनपुर विकासखंड के अंतर्गत कोलर पास पुराना धमतरी मार्ग पर पर फ्लाईओवर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इस बायपास का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों का कहना है कि दुर्ग-रायपुर सिक्सलेन बायपास का निर्माण निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। एनएचएआई के मुताबिक मुंबई-कोलकाता इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित दुर्ग-रायपुर बायपास निर्माण का कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। इसकी कुल लंबाई 92.23 किलोमीटर

है। इसकी निर्माण लागत करीब 2281 करोड़ रुपए है। यह बायपास राजनांदगांव के ग्राम टेड़ेसरा से शुरू होकर रायपुर जिले में आरंग के पारागांव के पास मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 का ही हिस्सा होगा और अभनपुर के बाद नवा रायपुर अटल नगर से करीब 25 किलोमीटर गुजरेगा। भारतमाला परियोजना के तहत यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे रायपुर के चारों ओर बायपास के रूप में काम करेगा और नवा रायपुर को जोड़ेगा।

सुविधा और समय की होगी बचत

वर्तमान में दुर्ग-रायपुर के बीच ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। दुर्ग-रायपुर बायपास बनने से लाखों लोगों को राहत व सुविधा मिलेगी। कोलकाता-मुंबई हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहन सीधे दुर्ग व रायपुर शहर के बाहर से निकल जाएंगे। इससे लोगों के समय व ईंधन की बचत भी होगी।

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया