Ro no D15139/23

तसर रेशम कृषक मेला’ 28 नवंबर को, किसानों को मिलेगी उन्नत तकनीक की जानकारी

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय अंतर्गत केन्द्रीय रेशम बोर्ड के तत्वावधान में केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा क्षेत्रीय रेशम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान राँची द्वारा संयुक्त रूप से एक तसर रेशम कृषक मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुक्रवार 28 नवंबर  को प्रातः 10रू30 बजे से कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के ऑडिटोरियम भवन में आयोजित होगा।
इस मेले का मुख्य उद्देश्य बस्तर अंचल के रेशम कृषकों को तसर उत्पादन की नवीनतम और उन्नत तकनीकों से परिचित कराना है, जिससे उनकी उपज गुणवत्ता और आर्थिक आय में वृद्धि हो सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव रहेंगे। वहीं बस्तर के वन मण्डल अधिकारी श्री उत्तम कुमार गुप्ता, रेशम विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. राजेश बघेल, शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ आरएस नेताम, बुनियादी तसर रेशम बीज संगठन बिलासपुर के निदेशक  डॉ एनके भाटिया और केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, राँची के निदेशक डॉ बालाजी चैधरी विशिष्ट अतिथियों के रूप में शामिल होंगे। यह कृषक मेला तसर कृषकों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर प्रदान करेगा। आयोजकों ने सभी कृषकों, रेशम उद्यमियों और संबंधित हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाएँ। यह मेला क्षेत्र में तसर रेशम उत्पादन को एक नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

  • Related Posts

    तेंदूपत्ता सहित वनोपज के बेहतर विपणन पर सरकार का जोर- वन मंत्री केदार कश्यप

    *वन मंत्री श्री कश्यप की अध्यक्षता में वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की 321 वीं बैठक*   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ वन मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज…

    Read more

    सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

    *शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अधोसंरचना विकास को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश*   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल