Ro no D15139/23

जिले में खनिज के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने हेतु टॉस्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न

अभियान चलाकर रेत तस्करों पर करें कड़ी कार्यवाही :- कलेक्टर
कोयले की चोरी रोकने संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त रुप से कार्यवाही करने अधिकारियों को किया निर्देशित

कोरबा 17 जून 2025/कलेक्टर की अध्यक्षता में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन,  परिवहन, भंडारण व विक्रय पर रोक लगाने हेतु जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन हुई। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी,  श्री मनोज बंजारे,  उप संचालक खनिज विभाग श्री प्रमोद नायक,  सीआईएसएफ के कमाडेंट  एसडीएम, तहसीलदार पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण व विक्रय पर रोक लगाने हेतु अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अभियान चलाकर राजस्व व  पुलिस विभाग आपसी समन्वय से उक्त कार्यो में संलिप्त लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में रेत उत्खनन के चिन्हाकित क्षेत्रो में पैनी नजर बनाए रखने एवं  रेत तस्करों के विरुद्ध गम्भीरता से एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री आवास निर्माण हेतु हितग्राहियों को रेत ले जाने की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से रेत के परिवहन करने पर विभाग द्वारा कार्यवाही को जाएगी। उन्होंने जनपद सीईओ के माध्यम से  राजस्व व पुलिस विभाग को ग्रामीण क्षेत्रो के पीएम आवास हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही। जिससे रेत ले जाने वालों का पहचान किया जा सकें। उन्होंने रायल्टी क्लीयरेंस प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरांत ही निर्माण एजेंसी/ठेकेदार के अंतिम देयक का भुगतान करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार कलेक्टर ने एसईसीएल के खनन प्रभावित क्षेत्रों में कोयले के अवैध उत्खनन वाले सवेंदनशील स्थानों में कोयले की चोरी रोकने हेतु माइनिंग, राजस्व , पुलिस एवं सीआईएसएफ की टीम को दंडात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही संचालित कोयला खदान क्षेत्रों से वाहन क्षमता अनुसार कोयला की निकासी सुनिश्चित करने एवं कोयला खदान क्षेत्र के भीतर तथा बाहर डम्प क्षेत्रों से कोयला चोरी के नियंत्रण हेतु एसईसीएल प्रबंधन व केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तारः 5 नए  संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ विधायक कटघोरा, महापौर व कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आमजनो को दी बधाई संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित और सशक्त चिकित्सा सहायताः- कलेक्टर

      कोरबा 01 अप्रैल 2026 /स्वास्थ्यगत आपात स्थिति में अब कोरबा जिले के नागरिकों तक तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता की पहुँच बढ़ेगी। विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, महापौर…

    Read more

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

     कोरबा, 01 अप्रैल 2026 /राज्यपाल   रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य  हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत