Ro no D15139/23

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित,  सेवानिवृत्त एवं नवाचारी शिक्षको का किया गया सम्मान
शिक्षक का दर्जा भगवान से ऊपर,  बेहतर समाज निर्माण में निभाते है अहम भूमिका – मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

कोरबा 29 सितम्बर 2025/
वाणिज्य,  उद्योग, श्रम,  आबकारी एवं सार्वजिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन  श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक,  सेवानिवृत्त शिक्षक एवं नवाचारी शिक्षकों को पुष्पमाला एवं तिलक  लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह,  नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर , निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, डीईओ श्री टी पी उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा  विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान हम सभी के लिए गौरव का विषय है, हमारी संस्कृति में शिक्षक का दर्जा भगवान से ऊपर है। शिक्षक बेहतर समाज का निर्माण में अहम भूमिका निभाते है, बच्चों को सच्चाई का मार्ग दिखाकर कर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाते है।  आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक जैसे बड़े से बड़े पद पर प्रतिष्ठित अधिकारियों का भी भविष्य किसी शिक्षक द्वारा ही तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत 2047 की संकल्पना तभी साकार होगी जब देश का हर बच्चा शिक्षित हो, देश की तरक्की में अपना योगदान दें, अच्छे नागरिक होने के सारे कर्तव्यों का पालन करें।
श्री देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य में शिक्षा , स्वास्थ्य सहित विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सतत प्रयास जारी है। जिले में डीएमएफ से शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए है। मद से जिले के सभी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में सबेरे पौष्टिक नास्ता वितरण किया जा रहा है, शिक्षकों की आवश्यकता वाले शालाओं में मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति, पहाड़ी कोरवा व बिरहोर वर्ग के शिक्षित युवाओं को अतिथि शिक्षक व भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। अनेक स्थानों में नए शाला भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है एवं मेधावी छात्रों को निःशुल्क नीट जेईई की तैयारी भी डीएमएफ से की गई है।
महापौर श्रीमती राजपूत , जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। साथ ही मानव जीवन  में शिक्षकों की भूमिका की जानकारी देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्यो हेतु सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया  गया। सम्मान के क्रम में राज्यपाल द्वारा सम्मानित हुए शिक्षक डॉ फरहाना अली, डॉ सुशील तिवारी, श्री शिवराज शर्मा, डॉ धरम लहरे, डॉ गीता देव हिमधर, डॉ जगन्नाथ हिमधर, श्री कामता जायसवाल, श्री राकेश टण्डन,  श्री गौरव शर्मा, श्री वीरभर्द सिंह पैंकरा, श्री नोहर चन्द्रा, श्री गोकुल प्रसाद मार्बल, श्रीमती वसुंधरा कुर्रे, श्री भूपेंद्र सिंह राठौर, श्रीमती मधुलिका दुबे, श्रीमती प्रिया दुबे, श्री सर्वेश सोनी,  श्री मुकुंद केशव उपाध्याय, श्रीमती  कौशिल्या खुराना एवं  श्री जितेंद्र कुमार साहू शील्ड व प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जीके के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राजेश्वर प्रसाद कश्यप, श्री शिवनारायण पात्रे, श्री जमुना सिंह कंवर, श्री रमन लाल बंजारे,  श्री भरत लाल नेटी, श्री पन्नालाल साहू,  श्री ज्वाला प्रसाद कौशले, श्रीमती कल्याणी शुक्ला, श्री संत राम कंवर, श्री अशोक उपाध्याय, श्री छत्रपाल शांडिल्य , श्री नोहर सिंह राज, श्री संग्राम सिंह राज, श्रीमती कमला भाटिया, श्री अनूप कुमार कौशिक,  नवाचारी शिक्षक अंतर्गत श्री जगजीवन केवर्त, श्री लोकनाथ सेन, कुमारी मंजू लता प्रधान, श्री महेंद्र कश्यप, श्री ललित कुमार यादव, श्रीमती प्रिया दुबे, श्री अश्विनी चौहान, श्री अशोक राठिया, श्री ईश्वर पड़वार, सुश्री योगिता साहू, श्री रूपेश कुमार कश्यप, श्रीमती माया साहू, श्री नवीन कुमार  खोब्रागढ़े एवं श्रीमती कुसुमलता साहू सम्मानित हुए।

  • Related Posts

    जल संरक्षण से बदली किसानों की तस्वीर, राजपुर का सामुदायिक चेक डेम बना ग्रामीण समृद्धि का मॉडल

      विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत बना चेक डेम किसानों के लिए साबित हुआ वरदान भू-जल स्तर बढ़ा, 10 हेक्टेयर भूमि को मिली सिंचाई,…

    Read more

    मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी सिलाई प्रशिक्षण ने दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता, घर से शुरू किया सफल स्वरोजगार

      रायपुर, 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना प्रदेश के युवाओं को हुनर, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…