Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय को शिक्षक ने भेंट किया विज्ञान जागरूकता अभियान का एल्बम

*जशपुर जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जा रहा है विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम*

रायपुर, 15 मार्च 2025/ होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निज निवास बगिया में शिक्षक श्री विवेक पाठक ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जशपुर जिले के विद्यालयों में संचालित विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और संबंधित समाचारों एवं चित्रों का एक विशेष एल्बम भेंट किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब जशपुर जिले के युवा छात्र आकाश को छूने की तैयारी कर रहे हैं, जो जिले के उज्जवल भविष्य का संकेत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसरो अध्यक्ष के साथ हुई अपनी उत्साहजनक मुलाकात का भी उल्लेख किया और अंतरिक्ष विज्ञान की दिशा में जिले के छात्रों को और अधिक प्रोत्साहित करने की बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। यह पहल विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की सफलता ने जशपुर जिले के उज्जवल भविष्य की नई संभावनाओं को और अधिक सशक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। इन अभियानों के तहत अंतरिक्ष अन्वेषण अभियान, अंतरिक्ष अन्वेषण रथ, विद्यार्थियों के नाम विभिन्न ग्रहों एवं उपग्रहों पर चिप के माध्यम से भेजे जाने जैसी अनूठी गतिविधियाँ शामिल हैं, जो छात्रों में वैज्ञानिक सोच और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा दे रही हैं।

  • Related Posts

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

      छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण *अटल जी की प्रतिमा उनके व्यक्तित्व और विचारों को सहेजने की प्रेरक पहल — मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जंगल में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्ती, दो ट्रक जब्त

      रायपुर, 29 मार्च 2026/ जशपुर जिले के वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। विभाग को…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….