Ro no D15139/23

इन्दिरा चौक से विभिन्न प्रमुख मार्गों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य का तकनीकी स्वीकृत हेतु उच्च कार्यालय प्रेषित

स्वीकृत प्राप्त होते ही किया जाएगा कार्य प्रारंभ

जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ विकासखंड पत्थलगांव के इन्दिरा चौक से जशपुर रोड लंबाई 2.00 कि.मी., इन्दिरा चौक से अम्बिकापुर रोड लंबाई 1.50 कि.मी. एवं इन्दिरा चौक से रायगढ़ रोड लंबाई 3.80 कि.मी. (शहरी भाग) का उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 14 अगस्त 2024 को की गई घोषणा के अनुरूप उक्त कार्य हेतु 20 फरवरी 2026 को 3685.20 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
उन्होंने बताया कि स्वीकृति के आधार पर तकनीकी स्वीकृति के लिए विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर उच्च कार्यालय को प्रेषित कर दिया गया है। तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर अनुबंध के तहत सड़कों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
साथ ही यह भी बताया गया कि इन्दिरा चौक से रायगढ़ रोड (3.80 कि.मी.) का उन्नयन कार्य सी.जी.आर.आई.डी.सी.एल. योजना के अंतर्गत पहले ही किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अम्बिकापुर रोड एवं जशपुर रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग उपसंभाग जशपुर द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य भी कराया गया है।

  • Related Posts

    जगदलपुर में सोमवार से शुरू होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का एथलेटिक्स रोमांच

      रायपुर, 29 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक धरोहर के केंद्र बस्तर में सोमवार से खेलों का एक नया इतिहास लिखा जाने वाला है। ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के…

    Read more

    जिले की 80 महिलाएं मिलेट्स व फूड प्रोसेसिंग सीखने मध्यप्रदेश रवाना

    धमतरी, 29 मार्च 2026।महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के स्व-सहायता समूहों की 80 महिलाओं को आज अध्ययन भ्रमण के लिए मध्यप्रदेश रवाना…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….