Ro no D15139/23

सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

पिछले माह राजधानी मे श्रीमद्भाग्वत कथा का आयोजन किया गया।

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने विभन्न धार्मिक और सामाजिक मुद्दो पर खुलकर समाज का मार्गदर्शन किया। इस बार का आयोजन लीक से हटकर था और चर्चा के दौरान तिलक की अनिवार्यता पर जोर दिया। बिना तिलक के किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।

उनके अनुसार मंदिरों में हर वर्ष दो लाख करोड़ चढ़ावा आता है इसे धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिये खर्च करना चाहिये, सरकार को मंदिरों को मुक्त कर देना चाहिये। श्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री से सनातन बोर्ड के गठन और मंदिरों के सरकारी नियंत्रण से मुक्ति की उम्मीद जताई।

राममंदिर अयोध्या के चोरी के प्रकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भगवान के चढ़ावे में से चवन्नी भी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है।

जवाहर नागदेव, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिन्तक, विश्लेषक मोबा. 9522170700
‘बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’

मंदिर के चढ़ावे से विवाह भवन निर्माण पर
सुप्रीम कोर्ट की रोक

कुछ माह पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने एक सुखद निर्णय दिया।

दरअसल अब तक मंदिरों में चढ़ाये गये पैसे को सरकार मनमाने ढंग से खर्च करती रही थी। इसका बड़ा हिस्सा मंदिर की व्यवस्थाओं में अथवा धार्मिक कार्यों में खर्च न करके प्रशासनिक कार्यों में और अन्य धर्मावलंबियों के हित में खर्च करने का प्रचलन रहा है।

ऐसे ही एक मामले में तमिलनाडु सरकार ने राज्य के 5 मंदिरों के फण्ड से शादी के लिये हॉल बनाने की अनुमति दे दी। इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने रोक लगा दी तो मामला सुप्रीम कोर्ट पहंुच गया।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इस आदेश को यथावत रखते हुए कहा कि श्रद्धालु जो चढ़ावा चढ़ाते हैं वो मंदिर के विकास या अन्य धार्मिक कार्यों के लिये देते हैं, शादी का हॉल बनाने के लिये नहीं।

कोर्ट ने कहा कि मंदिरों के फण्ड को सरकारी या सार्वजनिक फण्ड नहीं माना जा सकता। इसे शिक्षा या स्वास्थ्य के काम मंे लगाया जा सकता है। कोर्ट के इस निर्णय का चहुंओर स्वागत किया गया।

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!