Ro no D15139/23

मेजर ध्यानचंद चौक से बालको व रिस्दी चौक तक सड़क निर्माण हेतु निविदा प्रक्रियाध

कार्यादेश उपरांत निर्माण कार्य होगा प्रारंभ
कोरबा 16 अक्टूबर 2025/
अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग संभाग कोरबा ने रिस्दी चौक मार्ग से बालको की सड़क की समस्या के सम्बंध में बताया कि मेजर ध्यानचंद चौक से बालको होते हुए रिस्दी चौक मार्ग की कुल लंबाई 9  किलोमीटर  है, जो कि बजट वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में शामिल था। जिसके अंतर्गत ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक की प्रशासकीय स्वीकृति कार्यालय जिला खनिज न्यास कोरबा द्वारा आदेश दिनांक 17 मई 2025 एवं तकनीकी स्वीकृति मेजर ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिस्दी रिस्दी चौक तक राशि 2598.47 लाख लंबाई 5.74 कि.मी. दिनांक 09 सितम्बर 2025 को प्राप्त हुआ । रिस्दी चौक मार्ग के चैनेज 8730 में हैं
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 06 जून 2025 को उक्त मार्ग में कार्य संपादित कराए जाने की अनुमति प्राप्त हुयी है एवं वर्तमान में कार्य की निविदा प्रक्रियाधीन हैं, निविदा उपरांत कार्यादेश होते ही मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा। उन्होंने रिस्दी चौक में जल जमाव व पानी निकासी की  समस्या के बारे में जानकारी दी है कि निर्माण कार्य के प्राक्कलन में पानी निकासी हेतु एवं जलजमाव के निराकरण हेतु उचित प्रावधान लिया गया है। स्वीकृत प्राक्कलन में विद्युत/यांत्रिकी लोक निर्माण विभाग द्वारा स्ट्रीट लाईट प्रावधानित हैं। मार्ग में बालको प्लांट से भारी वाहनों का आवागमन होता हैं एवं मार्ग की क्षमता से अधिक दबाव होने के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त होता हैं। इस हेतु नवीन स्वीकृत मार्ग मेजर ध्यानचंद चौक से बालको होते हुए रिस्दी चौक सी.सी. 2 लेन मार्ग निर्माण हो जाने से यातायात सुगम होगा, साथ ही जक्शंन सुधार एवं जल निकासी का समाधान भी हो जायेगा। बालको प्रबंधन द्वारा 10 अक्टूबर 2025 से उक्त मार्ग में मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया है।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!