Ro no D15139/23

ग्रामीणों की समस्या, शिकायत और मांग का निराकरण करने प्रशासन आपके गांव पहुंचा है, इसका लाभ उठाएं: विधायक अंबिका मरकाम

जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर केरेगांव में मिले 33 आवेदनों में से अधिकांश का मौके पर किया गया निराकरण
धमतरी । शासन के निर्देशानुसार आमजनो के समस्या, मांग एवं शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में इस साल का पहला शिविर आज नगरी विकासखंड के ग्राम केरेगांव में आयोजित किया गया। इस दौरान शिविर में मिले 33 आवेदनों में से अधिकांश का निराकरण मौके पर ही किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक सिहावा श्रीमती अंबिका मरकाम ने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की समस्या, मांग और शिकायतों के निराकरण के लिए आपके गांव पहुंची है, इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इसके साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों और इनसे लाभान्वित होने की भी जानकारी शिविर में दी जाती है, जिसका सबको फ़ायदा उठाना चाहिए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 38 लोगों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। आयुर्वेद विभाग द्वारा 42 लोगों को काढ़ा वितरित किया गया और आयुर्वेद औषधियां प्रदाय की गई। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण और महतारी वंदन योजना और श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन कर विभागीय जानकारी और पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराध की जानकारी दी गई। वहीं पशु चिकित्सा विभाग, कृषि, उद्यानिकी, शिक्षा इत्यादि विभागों द्वारा विभागीय और योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री जी आर मरकाम, एस डी एम डॉ विभोर अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

      बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प बहनों के ‘विष्णु भैया’ बने मुख्यमंत्री श्री साय, राखी के साथ मिला स्नेह और विश्वास नक्सलवाद…

    Read more

    प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण

      12.07 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का किसानों को वितरण रायपुर, 25 अगस्त 2026/ प्रदेश में खेती किसानी का कार्य जोरों पर है। राज्य में 25 अगस्त की स्थिति में…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें