Ro no D15139/23

इजरायल की 50 जेट से बोला हमला, बम बनाने की फैक्ट्री किया तबाह

एजेंसी। इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमलों ने न सिर्फ दोनों देशों की जमीनी और हवाई सुरक्षा को हिला दिया है, बल्कि दुनियाभर के देशों की बेचैनी बढ़ा दी है. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि यरुशलम स्थित अमेरिकी दूतावास ने बुधवार से शुक्रवार तक बंद रहने की घोषणा कर दी है. साथ ही अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को घरों में ही रहने का निर्देश दिया गया है. अमेरिकी दूतावास की ओर से साफ किया गया है कि फिलहाल अमेरिकी नागरिकों को निकालने की कोई योजना नहीं है. वहीं, इस बीच इजरायली वायुसेना ने ईरान की राजधानी तेहरान में एक और बड़ा हमला किया है, जिसमें खत्म-अल-अंबिया स्पेशल फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी मारे गए हैं. अली को ईरानी सेना के सबसे वरिष्ठ और रणनीतिक सैन्य नेताओं में गिना जाता था. दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई. ट्रंप ने ईरान से ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ की मांग करते हुए चेतावनी दी है. इसी बीच, इजरायली सेना ने तेहरान के डिस्ट्रिक्ट 18 के लोगों को तत्काल क्षेत्र खाली करने को कहा है, क्योंकि वहां सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले की योजना है. इन सबके बीच, चेक गणराज्य और स्लोवाकिया ने संकट के इस दौर में तेजी दिखाते हुए अपने 181 नागरिकों को सरकारी विमानों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

  • Related Posts

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के दक्षिणी प्रांत अल्मेरिया के जंगलों में लगी भीषण आग ने 10 जुलाई तक 12 लोगों की जान ले ली. इसे देश के इतिहास की सबसे खतरनाक जंगल की…

    Read more

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का गर्मजोशी से स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि उनके डेलिगेशन को जिस अपनापन से…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स