Ro no D15139/23

उन्नत शिक्षा व उत्तम स्वास्थ्य विकास का मूल लक्ष्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

392 शिक्षकों को क्रमोन्नति के आदेश किए प्रदान
शासकीय शिक्षक संगठन ने किया अभिनंदन
भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि उन्नत शिक्षा व उत्तम स्वास्थ्य विकास का मूल लक्ष्य है। शिक्षा की गुणवत्ता व स्वास्थ्य की सुविधाएं जब रीवा में उत्कृष्ट होंगी तब ही रीवा का पूर्ण विकास होगा। उन्होंने शिक्षक समुदाय से अपेक्षा की कि विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश द्वारा सम्मान किया गया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर बनाने में शिक्षक अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें साथ ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए सजग करें। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयास से जिले में युवाओं को नशे से दूर रखने के सभी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और इसके सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने 392 शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी किए। उप मुख्यमंत्री ने संघ की विभिन्न मांगो पर शासन स्तर से यथोचित समाधान किए जाने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर नगर निगम रीवा के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित संगठन के पदाधिकारी, प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक तथा स्थानीय शिक्षक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    राज्य सरकार प्रदेश के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने उपलब्ध करा रही है सहयोग और मार्गदर्शन देश-दुनिया के सभी निवेशकों के लिए खुले हैं प्रदेश के दरवाजे देश के प्रमुख स्टार्टअप…

    Read more

    मध्य प्रदेश विधानसभा भोपाल में “युवा विधायक सम्मेलन का शुभारंभ”

    छत्तीसगढ़ से माननीय मंत्री  खुशवंत सिंह, माननीय सदस्य  उत्तरी गणपत जांगड़े,  भावना वोहरा,  चातुरी नंद,  हर्षिता स्वामी बघेल,  कविता प्राण लहरे,  बालेश्वर साहू,  दीपेश साहू,  ओंकार साहू,  संदीप साहू,  विद्यावती…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले